Raipur Naxalite Couple Arrest: रायपुर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड दिखाकर लिए थे किराए का मकान

Raipur Naxalite Arrest

Raipur Naxalite Couple Arrest: राजधानी रायपुर से नक्सल नेटवर्क से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने चंगोराभाठा इलाके में किराए के मकान से नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों ने इलाज का बहाना बनाकर मकान किराए पर लिया था और मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड दिया था।

रायपुर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार

अफसरों के घर में की नौकरी

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। फिलहाल युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Naxalite Jaggu Ramesh Kurasam

5-6 सालों से रायपुर में रहने की आशंका

दैनिक भास्कर को इंटेलिजेंस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) साल है। यह मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
वर्तमान में यह डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में रह रहे थे। साल 2017-18 में नक्सली संगठन में एक्टिव हुए। पुलिस को आशंका है कि दोनों पति-पत्नी रायपुर में बीते 5-6 सालों से निवास कर रहे थे।

Naxalite Kamala Kurasam

फर्जी आधार कार्ड देकर लिया था किराया का मकान

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (Naxalite Jaggu Ramesh Kurasam arrest) कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर संबंधी नौकरी कर चुका है। जिस मकान से यह गिरफ्तार हुए हैं वहां यह 1 महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे।
मकान मालिक को कमला कुरसम (Naxalite Kamala Kurasam arrest) ने अपना फर्जी आधार कार्ड दिया था। जिसमें उसका नाम फर्जी लिखा था। पति-पत्नी ने किराए पर मकान लेने के पीछे वजह अस्पताल में इलाज बताया था।

डीडी नगर पुलिस ने पकड़ा (Raipur Naxalite Husband Wife Arrest)

रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला पुरुष नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल है। वे लगातार नक्सल संगठन को कई प्रकार की सूचना भेज कर मदद कर रहे हैं।

जिसके बाद आरोपियों को ट्रेस किया गया। लोकेशन डीडी नगर थाना के चंगोराभाठा में पता चली। जिसके बाद फौरन डीडी नगर पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर ली।

मकान के अंदर दोनों पति-पत्नी मौजूद थे। वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के घर से पुलिस को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

साथ ही पुलिस ने मोबाइल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। जिसमें आरोपियों की नक्सली संगठन से जुड़े होने और इनकी भूमिका का पता चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *