Bemetara Murder: युवक की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया विवाद बना वजह, सतनामी समाज में आक्रोश

Bemetara Murder

Bemetara Murder: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सतनामी समाज से था, जिसके चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद समाज के लोगों ने नवागढ़ थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा मामला

मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष), निवासी ग्राम लालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित एक पोस्ट के कारण विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने युवक की हत्या कर दी।

सतनामी समाज में उबाल

जानकारी के अनुसार, हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और हरदी गांव का रहने वाला है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। वहीं सतनामी समाज ने दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *