CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन

Anganwadi Timing Change:

CG Anganwadi Bharti 2026: गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 03 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद शामिल हैं।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं पद

सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है। वहीं सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार-01, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद खाली है। इसके अलावा सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है।

ई-भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन

आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल http://awwe-recruit.in के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 मार्च 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *