Kawardha Durga Pandal Fire: कवर्धा जिले के भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पंडाल के पीछे का हिस्सा जलकर खाक हो गया। वहीं अंदर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई।

आग लगने के समय पंडाल में चार भक्त मौजूद थे, जो समय रहते बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
भारत माता चौक पर इस वर्ष पहली बार आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। आग लगने की घटना से आयोजन समिति सहित भक्तों में मायूसी है।
