CG liquor News: सील पैक देशी शराब में निकला कॉकरोच, वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

CG liquor News

CG liquor News: खैरागढ़ की अधिकृत देशी शराब (CG desi sharab) दुकान से खरीदी गई सील पैक बोतल में मृत कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। बोतल पूरी तरह से सील पैक थी और खोली भी नहीं गई थी। युवक ने जब बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें कीड़ा तैरता नजर आया। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (sharab viral video) कर दिया।

सील पैक शराब में कीड़ा

शराब की बोतल में कॉकरोच (sharab bottle cockroach)

घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि जब सील पैक बोतल में ही गंदगी पाई जा रही है तो निर्माण और पैकिंग प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठते हैं।

दुकान संचालक ने बताया कि यह गड़बड़ी निर्माण स्तर की है, क्योंकि उन्हें बोतलें सीधे डिस्टलरी से सील पैक अवस्था में मिलती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

sharab bottle cockroach

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *