Raipur Breaking : रायपुर में नाले में तैरती मिली नाबालिक लड़की का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Breaking

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में शनिवार को एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां जुलुम गांव के पास नाले में 17 वर्षीय लड़की का शव पानी में तैरता हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रिया साहू (Priya Sahu Dead Body Julum Nala) पिता श्री पुरन साहू, उम्र 17 साल 7 माह, निवासी ग्राम भुरकुनी थाना अभनपुर, रायपुर के रूप में हुई है।

Priya Sahu Dead Body Julum Nala raipur

रायपुर में नाबालिग लड़की का शव (Raipur Minor Girl Dead Body)

परिजनों ने बताया कि कल 29 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे प्रिया (Priya Sahu) अपने घर से भगोना (गुंडी) लेकर तालाब जाने निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। आज 30 अगस्त को जुलुम नाला में उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। (Raipur Priya Sahu Dead Body Julum Village)

मामले की जांच कर रही पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *