Arang Murder: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आरंग-राटाकाट रोड (Arang-Ratakhat Road Murder) पर शराब दुकान के पास स्थित नाला किनारे झाड़ियों में हुई। मृतक की पहचान ग्राम भोथली निवासी 35 वर्षीय गिरिजा शंकर धीवर (Girija Shankar Dhiwar) के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। लाश से कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस (Arang Police) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
