Raigarh News: रात में घर में घुसा बच्चा चोर, बोरी में भरकर ले जाने की बनाई थी योजना, परिजनों ने पकड़कर पीटा

Raigarh News

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास बीती रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बच्चे को चुराने की (Raigarh Child Kidnapping) कोशिश की। आरोपी ने मासूम को बोरी और चादर में लपेटकर ले जाने की योजना बनाई थी, लेकिन जागे हुए परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

Raigarh News

 

क्या है मामला

बता दें कि 6 अगस्त की रात 2 बजे टुर्कूमुड़ा के वार्ड नंबर 41 टिकरापारा में रहने वाला राज सारथी का परिवार खाना खाने के बाद सोने चले गया।उनके साथ उनका करीब 10 माह का बच्चा भी सोया हुआ था।

 

तभी देर रात तकरीबन 2 बजे एक युवक उनके घर में चोरी छिपे अंदर घुसा और मां के साथ सो रहे 10 माह के बच्चे को उठाकर बोरे में भरने लगा। इस दौरान बच्चे की आवाज सुनकर परिजन जाग गए।

परिजनों ने तुरंत मोहल्लेवासियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और जूटमिल थाना पुलिस (Jutmil Police Raigarh) को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम ओडिसा का रहने वाला सुरेश मुंडा (42 साल) (Suresh Munda) बताया। सुबह होते ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *