क्या आपको भी चाहिए 10 रुपए में नारियल-पानी? Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में इन दिनों नारियल पानी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जहां बाकी शहरों में एक नारियल 50-60 रुपए में बिक रहा है, वहीं कोंडागांव (Coconut Water Kondagaon) में मात्र 10 रुपए में मिल रहा है। यही वजह है कि ग्रामीण झोला भर-भरकर नारियल खरीद रहे हैं। लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

क्यों इतना सस्ता मिल रहा नारियल? (Coconut 10 Rupees)
कोंडागांव में देश का इकलौता नारियल विकास बोर्ड संचालित होता है, जो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। यह बोर्ड 150 एकड़ में नारियल की खेती कर रहा है और यहीं से नारियलों की आपूर्ति की जा रही है।
बोर्ड द्वारा उगाए गए नारियल, बाजार के नारियल से न सिर्फ गुणवत्ता में बेहतर हैं, बल्कि कीमत में भी बेहद सस्ते हैं। यही कारण है कि कोंडागांव के बाजारों में नारियल की मांग तेजी से बढ़ी है।

छोटे व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा
लोग यहां से 10 रुपए में नारियल खरीदकर आसपास के बाजारों में 20-25 रुपए में बेच रहे हैं। खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में रोजाना दर्जनों नारियल खरीदकर बाजार में बेच रही हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
त्योहारों ने बढ़ाई डिमांड
राखी और अन्य त्योहारों की वजह से नारियल की डिमांड और बढ़ गई है। महिलाएं पूजा-पाठ और भाई को राखी बांधने के साथ नारियल चढ़ाने के लिए इस मौके का लाभ उठा रही हैं।
