अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दोनों मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे और अचानक आई बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल दोनों बेलखारी गांव में मजदूरी करने आए थे। मंगलवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत में ही एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।
