Raipur Traffic Update: राजधानी रायपुर में दिवाली के त्योहार के दौरान 17 से 21 अक्टूबर तक मालवीय रोड, सदर बाजार और गोल बाजार को नो कार-ऑटो-ई रिक्शा जोन घोषित किया गया है। इस दौरान केवल दोपहिया वाहनों की एंट्री की अनुमति होगी। पूरे एरिया में नो-पार्किंग नियम लागू रहेगा। अगर लक्ष्मी पूजा के दिन भीड़ अधिक हुई तो दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
त्योहार के दौरान गोल बाजार, बंजारी मार्केट, रहमानिया चौक समेत अन्य जगहों पर दिन में मालवाहक वाहन नहीं आ सकेंगे। कारोबारियों को आधी रात में ही माल लोडिंग और अनलोडिंग करनी होगी। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक जाम रोकने के लिए बाजार को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में टीआई रैंक के अधिकारी और 50 सदस्यीय फोर्स तैनात रहेंगे। सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

बाजार में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा
- टीआई चौक से कोतवाली
- जयस्तंभ से मालवीय रोड
- आजाद चौक से सदर बाजार
- श्याम टॉकीज तिराहा से गणेश मंदिर
- शास्त्री बाजार-बैजनाथ पारा
- चिकनी मंदिर
- बंजारी मार्केट
चारपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंध: हलवाई लाइन, रहमानिया चौक में चारपहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
चार जोन में बांटा गया बाजार
- मालवीय रोड, गोल बाजार
- सदर बाजार व एमजी रोड
- पंडरी कपड़ा मार्केट
- तेलीबांधा बाजार, कटोरा तालाब
- पुरानी बस्ती, लाखेनगर

गूगल मैप में देखकर निकले घर से
- गूगल मैप में आपके रूट में हरा रंग दिखाई देगा तो रोड क्लियर है।
- पीला रंग का दिखाई दे तो मानें कि ट्रैफिक धीमा है।
- लाल रंग का दिखाई दे ट्रैफिक जाम है, उस रास्ते में न जाएं।
बाजार आ रहे हैं, तो यहां पार्क करें अपनी गाड़ियां
- शास्त्री बाजार की ओर आने वाले सीरत मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
- कालीबाड़ी की ओर से आने वाले गांधी मैदान में वाहन पार्क करेंगे
- बूढ़ेश्वर चौक की ओर से आने वाले सप्रे शाला व बूढ़ातालाब गार्डन में गाड़ी खड़ी करेंगे।
- जयस्तंभ चौक की ओर से आने वाले जवाहर मार्केट व मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करेंगे।
- कपड़ा मार्केट में आने वाले टर्निंग पर स्थित खाली मैदान व छत्तीसगढ़ हार्ट के पास पार्क करेंगे।
- पुरानी बस्ती के बाजार में आने वाले हिंद स्पोर्ट्स मैदान लाखे नगर में वाहन पार्क करेंगे।
- गंज मंडी व रामसागर पारा के बाजार में आने वाले गंज मंडी मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
- अग्रसेन चौक व चौबे कॉलोनी बाजार में आने वाले भैंसथान मैदान में पार्क करेंगे।
- लोधीपारा अवंती बाई चौक में आने वाले प्रगति मैदान व जिला अस्पताल में वाहन खड़ी करेंगे।
एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि भीड़ बढ़ने पर पहले से ही सख्त व्यवस्था लागू कर दी जाएगी और बाजार में कार्रवाई व पेट्रोलिंग जारी रहेगी।
