Janjgir-Champa News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय महिला ने Free Fire Game के जरिए एक नाबालिग लड़के से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ जगदलपुर ले गई। वहां शारीरिक शोषण किए। पुलिस ने नाबालिग को जगदलपुर जाकर सुरक्षित लाया और महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Free Fire Game से शुरू हुई बातचीत
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को जांजगीर थाने में एक नाबालिग लड़के के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि उसकी पहचान जगदलपुर निवासी महिला से ऑनलाइन गेम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की, जो धीरे-धीरे व्यक्तिगत जुड़ाव में बदल गई।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, महिला जांजगीर-चांपा आई और नाबालिग को अपने साथ ले जाकर जगदलपुर स्थित घर में रखा। महिला ने नाबालिग से शादी की इच्छा जाहिर की और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने कबूला अपराध
SP कविता ठाकुर के नेतृत्व में जांजगीर पुलिस की टीम ने जगदलपुर जाकर नाबालिग को सुरक्षित लाया। पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने भावनात्मक और मानसिक प्रभाव डालकर नाबालिग को अपने साथ रखा था।
महिला के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
