Mohla-Manpur-Ambagadh Chowki: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नदियों-नालों के उफान और बाढ़ की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में 9 और 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। कई स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में छात्रों को स्कूल तक पहुंचाना मुश्किल और जोखिमभरा हो सकता है।
बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रशासन सतर्क
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। SDRF और आपदा प्रबंधन दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
