Raipur Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के देवपुरी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बाइक में पीछे बैठी हुई थी, जब अचानक ब्रेकर पर बाइक उछली और वह सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने किसी परिजन के साथ बाइक पर सवार थी। जैसे ही बाइक देवपुरी में एक ब्रेकर से गुजरी, महिला का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया।

मौके पर मौत

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हीरा बाई साहू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *