8th-5th Timetable: छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ की जाएगी।

बता दें, दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर ही परीक्षाएं कराई जाएंगी और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

