CG Budget Session 2026: बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हो गई। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभागों की अनुदान मांगों और अन्य विषयों पर भी सदन में चर्चा होगी।

CG Budget Session 2026

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय से संबंधित मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा विधानसभा में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। वहीं विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।

सदन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसे में आज के सत्र में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।

CG Budget Session 2026: विधानसभा में धान खरीदी को लेकर हंगामा, लखमा ने किया सवाल- जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया उनका कर्ज कौन चुकाएगा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *