रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार 

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया है. रामजीलाल अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी थे.उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम साँस ली.25 मई रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर हैं.

रामजीलाल अग्रवाल समाजसेवी के साथ अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक भी रह चुके थे. वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण, सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश और यशवंत अग्रवाल के पिता थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *