मॉक ड्रिल की प्रैक्टिस की शुरुआत, पहला फेज खत्म, दूसरा फेज 7:30 बजे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है, शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हुई और लगभग  डेढ़ घंटे की प्रैक्टिस के बाद मॉकड्रिल का फर्स्ट फेज खत्म हुआ.जिसमें युद्धकालीन इमरजेंसी स्थिति की प्रैक्टिस की गई.इस मॉक ड्रिल प्रैक्टिस में पाकिस्तान एयर फाइटर से सूर्या मॉल में बम गिराया गया. इस दौरान आग की लपटों के बीच सैकड़ो नागरिक फंसे जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है. बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच आज देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस हो रही है. बता दे कि भिलाई के सूर्या मॉल को मॉक ड्रिल का केंद्र बिंदु बनाया गया.जहाँ काल्पनिक तरीके से प्रैक्टिस की गई जिसमे  सैकड़ों नागरिक आग और धुएं के बीच फंस गए. जिसके बाद एनसीसी, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बलों का संयुक्त संचालन किया जा रहा है.

शाम 7:30 बजे होगा ब्लैकआउट

अब दूसे फेज में ब्लैकआउट किया जाएगा जो लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक होगा.ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में होगा.  जानिए ब्लैकआउट में क्या क्या होगा-

7.30 बजे “रेड अलर्ट” सायरन यानी कम ज्यादा आवाज में दो मिनट तक सायरन बजाया जायेगा.

रेड अलर्ट सायरन बजने पर सभी नागरिकों को अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि की रोशनी को बंद करना होगा.सड़क पर चल रहे वाहन को रेड अलर्ट सायरन बजते ही रोकना होगा. वाहन को वहीं रोककर हैडलाइट और बैकलाइट भी बंद रखनी होगी.

7.42 बजे ग्रीन अलर्ट सायरन “ऑल क्लियर सिग्नल” है. इस सायरन के बजने के बाद लाइट्स ऑन की जा सकती है.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *