CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 60KM की रफ्तार से चलेगी तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update: UP से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।tcw

बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 मई के बाद प्रदेश में आंधी-तूफान और गरज-चमक की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम का असर बना रहेगा।

CG Weather Update

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *