Raipur News: स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का कार्य संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
नई पदस्थापना के बाद जिला चिकित्सालय रायपुर में अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

