CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन हीट वेव का अलर्ट, 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर जारी है और मौसम विभाग ने मध्य क्षेत्र के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के 17 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

CG Weather Update:

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक कुछ स्थानों पर वॉर्म नाइट यानी गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी। बिहार से मध्य प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ लाइन झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

tcw

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद के तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वर्तमान में प्रदेश का अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.8°C और न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23.3°C दर्ज किया गया है।

CG Weather Update

आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। राजधानी रायपुर में भी आज गर्म दिन और गर्म रात रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 30°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *