Raipur Suicide: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। (रायपुर प्रेमी के घर युवती की मौत)![]()
जानकारी के अनुसार, युवती रविवार रात अपने प्रेमी के घर उससे मिलने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी के बाद युवती ने कथित तौर पर उसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (girlfriend hanging at boyfriend house Raipur)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने की वजह से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
