छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में सक्रिय कर्मचारियों , अधिकारियों और पेंशनर्स का राज्य सर्कार ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है.अब कंपनी में सक्रिय 18 हजार कर्मचारियों को 55% DA मिलेगा.बता दे कि अब तक के कर्मचारियों को 53% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था.
नयी दरें 1 जनवरी 2025 से सक्षम मानी जायेगी.हालांकि, इसका नियमित भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा.वहीं, जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक की बची हुई राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में अप्रैल से जून 2025 के बीच किया जाएगा.पावर कंपनी के वे अधिकारी/कर्मचारी जो अप्रैल 2025 से जून 2025 के बीच रिटायर्ड होगे उन्हें एरियर्स की पूरी राशि उनके सेवानिवृत्ति माह तक एक साथ दे दी जाएगी.इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत मिली है और उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी करेगा.
