दुर्ग रेप केस मामले में CBI जांच की मांग… कांग्रेस दुर्ग से रायपुर तक निकालेगी न्याय यात्रा

दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर सियासत गरमाई हुई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 18 से 21 अप्रैल तक “न्याय यात्रा 2.0” निकालने का ऐलान किया है. यह न्याययात्रा  दुर्ग से रायपुर तक 45 किमी की होगी, जिसका नेतृत्व पीसीसी चीफ दीपक बैज करेंगे. वहीं 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा. इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर घटना में न्याय की मांग करेंगे. इस दौरान कांग्रेस CBI जांच की मांग को लेकर भी दबाव बनाएगी.

दरअसल ,आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर प्रेस वार्ता की गई, जिसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस जांच समिति की संयोजक संगीता सिन्हा और अन्य सदस्य मौजूद रहे. दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है. पीड़ित परिवार के लोगों को ही पुलिस रात को उठकर थाने ले गई और मारपीट किया गया. घर में मौजूद आठ साल की बच्ची से मारपीट कर कठोरता से व्यव्हार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *