बिलासपुर में 14 साल की लड़की से ड्राइवर युवक ने पहले दोस्ती की. शादीशुदा होने के बाद भी उसने लड़की को शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन के साथ वो थाने पहुंची. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है.लड़की स्कूली छात्रा है, लेकिन उसने पढ़ाई छोड़ दी है.आरोपी हार्दिक खान बिलासपुर रेलवे में ड्राइवर के पद पर पदस्थ है. उसका नानी के घर पर आना जाना था. इसके चलते लड़की की उससे जान-पहचान थी. हार्दिक उसके घर भी आता-जाता था. इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली थी. जिसके बाद उसने लड़की से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया.
नाबालिग के परिजन ने बताया कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है. इसके बाद भी सब जानते हुए उसने नाबालिग लड़की को फंसा कर शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.
