Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मोहन नगर थाने से ड्रग्स तस्करी का एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। थाने के बाहर युवती स्कूटी लेकर पहले से मौजूद थी। जैसे ही आरोपी को मौका मिला, वह स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है।
25 लाख का चिट्टा और नकदी जब्त (heroin smuggling Durg)
दरअसल, 10 सितंबर को दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 246 ग्राम कीमती लगभग 25 लाख का चिट्टा, एक कार एवं नगदी रकम 1.25 लाख रुपए जब्त किया गया था।
ये सभी आरोपी धमधा कृषि उपज मंडी के पास कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया।
6 आरोपी जेल, 1 आरोपी फरार (Durg police negligence)
गिरफ्तार आरोपियों में से 6 को केंद्रीय जेल भेज दिया गया। लेकिन 7वें आरोपी को लेकर पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा करने से परहेज किया। इसी आरोपी के थाने से फरार होने के बाद थाना प्रभारी और स्टाफ की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। माना जा रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।फिलहाल पुलिस आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

ड्रग्स बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी (Chhattisgarh drug smuggling)
उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी जामुल
मोन्टी अरोरा (32 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
रजत पाण्डेय (27 वर्ष), निवासी सुपेला
राहुल सिंह (32 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
लोकेश कुमार ओगरे (26 वर्ष), निवासी भिलाई-03
जगतार सिंह (36 वर्ष), निवासी खुर्सीपार
