CG RTO Transfer: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में पदस्थ करीब 60 क्लर्कों का तबादला आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को अब नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को जारी आदेश के बाद परिवहन विभाग के मैदानी अमले में हलचल तेज हो गई है।
क्लेरिकल स्तर पर हुआ बड़ा बदलाव
परिवहन विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के नाम शामिल हैं। विभाग में इसे क्लेरिकल स्तर पर पिछले कुछ वर्षों का बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा और कार्यालयों की व्यवस्था में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
10 से 15 साल से एक ही कार्यालय में थे पदस्थ
तबादला सूची में कई ऐसे कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे। कुछ कर्मचारी करीब 10 से 15 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अब इन कर्मचारियों को दूसरे कार्यालयों में भेजा गया है।
देखें लिस्ट-






