CG Lecturer Vacancy: अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन आमंत्रित, ये है लास्ट डेट

Professor

CG Lecturer Vacancy: बलौदाबाजार: राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि व्याख्याता और अतिथि क्रीड़ाधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महाविद्यालय में वाणिज्य विषय के अतिथि व्याख्याता के एक पद और अतिथि क्रीड़ाधिकारी के एक पद के लिए यूजीसी विनियम 2018 के अनुसार पात्र आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

college

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्वयं महाविद्यालय कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट www.govtcollegesimga.ac.in और सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *