CG Job: रायपुर में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, इतने पदों पर भर्ती; 8वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

CG Job

CG Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। (रायपुर प्लेसमेंट कैंप)

Raipur Placement Camp

इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। (Raipur job camp 2026)

इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। (Raipur placement camp 2026)

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल http://e-rojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *