CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिन में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। तापमान में कमी के साथ सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सरायपाली में सबसे अधिक 30 मिमी और कोंटा में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा।

CG Weather Update

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है और रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंड का असर महसूस होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *