Kanker ACB Raid: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक GST अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अर्चना गिरी के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से काम करने के एवज में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
रंगे हाथों पकड़ी गई अधिकारी
ACB की टीम ने जाल बिछाकर कारोबारी को रिश्वत की रकम के साथ भेजा। जैसे ही GST अधिकारी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में ACB की कार्रवाई जारी है। अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

