Raipur Breking: पेट्रोल पंप कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला, इलाके में फैली सनसनी

Raipur/Arang : छत्तीसगढ़ की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | जहाँ मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित HP पेट्रोल पंप पर तड़के 3 से 3:30 बजे के बीच ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश मिरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम गुजरा का निवासी था।

जानकारी के मुताबिक, योगेश हर रोज की तरह अपनी नाइट शिफ्ट में पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने तेज धार वाले हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, हत्या के पीछे का मकसद साफ नहीं है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

वारदात की सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *