Raipur News: स्मृति ईरानी रायपुर से धरमजयगढ़ के लिए रवाना, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगी जायजा

Raipur News: भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचने के बाद सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुईं। वे 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगी और आयोजन स्थल का जायजा लेंगी।

 

भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचकर अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी

 

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने का कार्यक्रम है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *