CG Suicide: शादीशुदा BF के मौत के बाद GF ने दी जान, एक ही पेड़ पर मिले दोनों के शव

CG Suicide: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ से युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर उसी स्थान पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

CG Suicide: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ से युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर उसी स्थान पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।tc

1 साल से था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार मृतक विष्णुकांत पुरी और लीलाबाई सूर्यवंशी के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विष्णुकांत पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं।

दोनों के बीच होता था विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था। जानकारी के अनुसार युवती कई बार युवक के घर गई थी, जहां उसकी पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं।

20 जुलाई को दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई को युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद वह लापता था। बाद में उसका शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

BF के मौत के बाद दी जान

प्रारंभिक जांच के अनुसार 23 जुलाई को युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद युवती उसी खेत में पहुंची, जहां उसने भी उसी पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *