Railway Job: रेलवे भर्ती में बड़ा अपडेट, परीक्षाओं का बदला पैटर्न

Railway Jobs 2026

Railway Job: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार स्टेशन मास्टर पद को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती से अलग कर दिया गया है। अब स्टेशन मास्टर के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

रेलवे के नए नियम के अनुसार, स्टेशन मास्टर भर्ती में पहले होने वाली दो ऑनलाइन परीक्षाओं की जगह अब केवल एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

स्टेशन मास्टर पद के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 8 गुना अभ्यर्थियों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से भर्ती प्रक्रिया को सरल और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

CBAT में अभ्यर्थियों की निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता, निर्देशों को समझने और एक साथ कई जानकारियों पर ध्यान देने जैसी क्षमताओं का परीक्षण किया जाता है। यह परीक्षा स्टेशन मास्टर जैसे जिम्मेदारी वाले पदों के लिए जरूरी मानी जाती है।

10th Pass Govt Jobs

NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती में कुछ पदों से टाइपिंग टेस्ट हटाया गया

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 में कुछ पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) को खत्म कर दिया गया है। अब गुड्स ट्रेन मैनेजर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा।

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को कंप्यूटर और टाइपिंग का सामान्य ज्ञान होना जरूरी रहेगा।

3548 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए कुल 3548 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पहले जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में पदों की संख्या 3477 बताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 3548 कर दिया गया।

इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में CBT-1 परीक्षा होगी। इसके बाद CBT-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *