CG Accident: छत्तीसगढ़ में भयानक एक्सीडेंट; 2 कारों और ट्रैक्टर की खतरनाक टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। वार्ड नंबर-2 स्थित सतनाम चौक पर रात करीब 3:35 बजे तेज रफ्तार कार ने दो कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तोड़ने पड़े। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार (CG 04 SC 8643) में सवार था। कार में चालक सहित चार लोग मौजूद थे। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार (CG 25 H 2388) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में परिवार की कार में आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बेरला क्षेत्र के ग्राम सोढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं दूसरी कार में सवार वाइस उर्फ लक्की देशलहरे निवासी बेमेतरा की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। दूसरी कार के चालक की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

ट्रैक्टर को टक्कर मारकर मकान में जा घुसी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले एक अन्य कार और परिवार की कार को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैक्टर से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार में जा घुसी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दरवाजे तोड़कर निकाले गए घायल

घटना के समय वहां से गुजर रहे एंबुलेंस चालक ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

नशे में वाहन चलाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस को चालक के नशे में होने की भी आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *