Raipur Mobile Theft: रायपुर में आईफोन स्टोर से 173 मोबाइल पार, चोरों ने किया हाथ साफ

phone theft

Raipur Mobile Theft: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने स्थित आईनेक्स्ट मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से 173 महंगे आईफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान का DVR भी ले गए। चोरी गए मोबाइल और सामान की कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान में घुसकर वहां रखे महंगे मोबाइल फोन को निशाना बनाया और 173 आईफोन लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचा, तब चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

FIR में दर्ज सूची के मुताबिक, दुकान से कुल 173 आईफोन चोरी हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा आईफोन 17 के 132 नग शामिल हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 1,88,97,942 रुपए दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *