CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा अभियान को लेकर निकली रैली

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यह यात्रा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

रायपुर में CM साय हुए शामिल

राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रदेशभर में नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

भाजपा ने सभी सांगठनिक जिलों में वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। रायपुर शहर और ग्रामीण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाग लिया।

बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग-भिलाई में मंत्री गजेंद्र यादव यात्रा में शामिल हुए। बेमेतरा में दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा और बस्तर में केदार कश्यप ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इसी तरह जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े, कोरबा में लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में ओपी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जबकि बलरामपुर में रामविचार नेताम यात्रा में शामिल हुए।

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यह यात्रा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत हो रहा आयोजन

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की गई। पार्टी का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और सुशासन से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *