Raipur Accident: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जबकि कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके।

