CG Murder: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंका

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध संबंध को खत्म करने के लिए एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि दंपती ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध संबंध को खत्म करने के लिए एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि दंपती ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया।

मृतक वसीम अंसारी (35) का कटा हुआ सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन मिला था, जबकि उसका धड़ करीब 200 मीटर दूर एक अन्य गड्ढे से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार किया है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है।

2 अक्टूबर से लापता था वसीम

जानकारी के अनुसार, कोदौरा गांव निवासी वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास मिली, लेकिन वसीम का कोई पता नहीं चला।

CG Murder: गड्ढे में दफन मिला युवक का कटा सिर, धड़ की तलाश में जारी

इसके बाद 3 अक्टूबर को वसीम के भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो जंगल क्षेत्र में एक गड्ढे में कटा हुआ सिर मिलने की सूचना मिली।

सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंका

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के सिर को बरामद किया और मृतक के परिजनों से पहचान कराई। वसीम के भाई ने सिर की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की और संदेह के आधार पर सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

वसीम

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, मनबासो का शादी से पहले वसीम से संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। दोनों ने मिलकर वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

मिलने बुलाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की शाम मनबासो ने फोन कर वसीम को जंगल के पास मिलने बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद सोनू और मनबासो ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *