Gandhi Jayanti 2026: CM साय ने गांधी और शास्त्री जयंती पर किया नमन, कहा- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमेशा देते रहेंगे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

Gandhi Jayanti 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों महान नेताओं के विचारों और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना जुड़ी हुई थी। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों का पालन करने की प्रेरणा देता है।

लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, मजबूत नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। उनके द्वारा दिया गया “जय जवान-जय किसान” का नारा देश की सुरक्षा और विकास में जवानों और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्य हमें जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे बढ़ने की लगातार प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *