CG Tractor Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत; 1 की हालत गंभीर

CG Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांपा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रैक्टर करीब 30 मीटर दूर जाकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

3 युवकों की मौत

हादसे में ट्रैक्टर सवार रामेश्वर साहू (32) और सुमित कुमार रात्रे (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल बंजारे (24) और गोवर्धन यादव (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान राहुल बंजारे ने भी दम तोड़ दिया। गोवर्धन यादव का अस्पताल में इलाज जारी है।

CG Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांपा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

तुमगांव थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि ग्राम कांपा निवासी चारों युवक ट्रैक्टर (CG-04-NA-9789) से बिरकोनी जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जब उनका ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर शेरे पंजाब ढाबा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *