CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP रजनेश सिंह ने 22 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इनमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


