CG Police Vehicle Fire: सुकमा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस की एक शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी जवान सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
धू-धू कर जलने लगी गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती वाहन में अचानक आग भड़क गई और कुछ ही देर में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

