Raipur Kisan Protest: रायपुर में किसानों का सबसे बड़ा प्रदर्शन, जानें क्या है इनकी 10 मांगें..

kisan protest

Raipur Kisan Protest: रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंत्रालय का घेराव करने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने संबंधित अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त कर वापस लौट गए।

किसानों ने धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, बकाया भुगतान, सिंचाई परियोजनाओं और खदानों के विरोध सहित 10 प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। किसानों ने रासायनिक खाद की जगह गौवर्धन खाद को बढ़ावा देने की भी मांग की।

kisan protest

बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने वर्ष 2022-23 की धान खरीदी का करीब 1700 करोड़ रुपये बकाया भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

kisan protest

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोका

मंत्रालय की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ देर तक किसान मौके पर डटे रहे, लेकिन बाद में संबंधित अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मांगों पर विचार का आश्वासन मिलने के बाद करीब एक घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हो गया।

kisan protest

घोषणा के बाद भी पूरा भुगतान नहीं मिलने का आरोप

भारतीय किसान संघ के धमतरी जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने आरोप लगाया कि सरकार की घोषणा के बावजूद किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई समर्थन मूल्य की राशि का लाभ भी किसानों को दिया जाना चाहिए।

अधिकारियों से मिलने नहीं दिया गया

कुरुद से पहुंचे किसान राज कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिकारी किसानों से मिलने नहीं आए और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *