CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, यहां सभी स्कूल बंद ! त्रैमासिक परीक्षा को लेकर ये आदेश

CG School Closed

CG Weather Update: धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आज 25 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, लगातार बारिश और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। अवकाश के दौरान स्कूलों में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

त्रैमासिक परीक्षा को लेकर क्या है आदेश

जिले में संचालित त्रैमासिक परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। 25 सितंबर को निर्धारित परीक्षा की नई तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। परीक्षा के आयोजन को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा की संशोधित तिथि और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अपने विद्यालय तथा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *