Raipur Ganesh Visarjan: रायपुर के महादेवघाट विसर्जन कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बरसते पानी में  बप्पा को दी विदाई

Raipur Ganesh Visarjan: गणेशोत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को दिनभर हुई बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

नगर निगम रायपुर द्वारा बनाए गए महादेवघाट विसर्जन कुंड में रात तक कुल 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें 368 छोटी और 74 बड़ी प्रतिमाएं शामिल हैं।

जयकारों से गूंजा महादेवघाट

सुबह से ही श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर महादेवघाट पहुंचने लगे। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान पूरे घाट पर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।

Raipur Ganesh Visarjan: गणेशोत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को दिनभर हुई बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

बारिश के बीच भी जारी रही विसर्जन

नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए महादेवघाट में विशेष विसर्जन कुंड की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं से प्रतिमाओं का विसर्जन सीधे नदी में नहीं, बल्कि निर्धारित कुंड में करने की अपील की गई। छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई, जिससे बारिश के बीच भी विसर्जन का कार्य सुचारु रूप से चलता रहा।

निगम अधिकारी लगातार कर रहे निगरानी

महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर विसर्जन व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। जोन क्रमांक-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *