CG News: टीचर का शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने, छात्राओं से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, शिकायत के दौरान वीडियो बना रहे छात्र को प्रिंसिपल द्वारा थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने, छात्राओं से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, शिकायत के दौरान वीडियो बना रहे छात्र को प्रिंसिपल द्वारा थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है।

मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस शिक्षक को मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई। हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ की शिकायत

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में व्याख्याता नरेश तिवारी 11वीं और 12वीं के छात्रों को विज्ञान पढ़ाते हैं।

छात्रों का आरोप है कि शिक्षक एक सप्ताह पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे और छात्राओं के साथ गाली-गलौज व बदसलूकी की। विरोध करने पर छात्रों को फेल करने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। इसके बाद छात्र अपने परिजनों के साथ शिक्षक की शिकायत करने प्रिंसिपल वंदनी श्रीवास्तव के पास पहुंचे थे।

वीडियो बनाने पर छात्र को मारा थप्पड़

बताया जा रहा है कि शिकायत के दौरान स्कूल प्रबंधन और मीडियाकर्मियों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान एक छात्र पूरी घटना का वीडियो बनाने लगा।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र को वीडियो बनाने से मना किया और कहा कि यह उनका आदेश है। इसके बाद भी छात्र वीडियो बनाता रहा, तो प्रिंसिपल ने उसे थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद स्कूल में विवाद बढ़ गया। मीडियाकर्मियों ने भी प्रिंसिपल पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों, परिजनों, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली।

जांच के बाद पुलिस शिक्षक नरेश तिवारी को मुलाहिजा के लिए अपने साथ ले गई। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन

मीडियाकर्मियों ने प्रिंसिपल पर केबिन से बाहर जाने के लिए कहने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। विरोध में पत्रकार स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए। फिलहाल मामले में शिक्षक और प्रिंसिपल दोनों पर आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *