Raipur News: जादू-टोना के शक में 9वीं के छात्र को स्कूल से निकला, TC दिया; बोले- अंधेरे में बैठकर आकृतियां बनाता है..

Raipur News: रायपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के एक छात्र को जादू-टोना और तंत्र क्रिया से जुड़े आरोपों के बाद TC देकर स्कूल से निकालने का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की है। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्र की टीसी निरस्त कर पढ़ाई दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

जादू-टोना के शक में स्कूल से निकला

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय छात्र का 3 सितंबर को प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हुआ था। परिजनों का आरोप है कि करीब 14 दिन बाद उस पर तंत्र क्रिया से जुड़े आरोप लगाकर स्कूल से निकाल दिया गया। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से अलग अपना पक्ष रखते हुए बताया कि छात्र के व्यवहार को लेकर उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। हॉस्टल अधीक्षक के अनुसार, छात्र अक्सर अंधेरे में बैठता था और कमरे में आकृतियां बनाता था, जिससे हॉस्टल के कुछ अन्य छात्र भयभीत हो गए थे। प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में परिजनों को बुलाकर जानकारी दी गई थी और टीसी देने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। उनके अनुसार, परिजनों ने स्वयं लिखित आवेदन देकर टीसी की मांग की थी।

बाल आयोग ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने संज्ञान लिया है। आयोग ने छात्र की टीसी रद्द कर उसकी पढ़ाई तत्काल जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

21 सितंबर को होगी सुनवाई

आयोग ने प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य और हॉस्टल अधीक्षक को 21 सितंबर 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि छात्र के खिलाफ की गई कार्रवाई का आधार क्या था, टीसी जारी करने की प्रक्रिया कैसे अपनाई गई और परिजनों को इसकी जानकारी किस प्रकार दी गई। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय होने तक छात्र की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *