CG News: छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल

CG News

बलरामपुर: CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर गांव में छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं।

घर की पुताई के लिए निकाल रही थीं मिट्टी

जानकारी के अनुसार, दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए कुछ ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकालने गई थीं। इस दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला मिट्टी के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

बलरामपुर छुहीमिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत
बलरामपुर छुहीमिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर गांव के लोग तुरंत पहुंच गए और मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *